उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को भी सुबह से रूक रूक कर बारिश का दौर बना हुआ हैं। सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में अलवर में सबसे ज्यादा 38 मिलीमीटर बारिश हुई हैं। जयपुर सहित कई जगह बीती रात ओले भी गिरे।
उदयपुर में अभी भी बादल छाए हुए हैं और धूप का असर काफी कम हैं। ठंडी हवाओं का दौर बना रहने से ठिठूरन का असर भी बना हुआ हैं। उदयपुर में रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई हैं।शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी सेमौसम पूरी तरह से साफ हो सकता हैं। मौसम साफ होने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड काअसर तेज होने की संभावना भी हैं।
24 घंटे में कई क्षेत्रों में हुई तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे तक अलवर में सबसे ज्यादा 38 मिलीमीटर यानीकरीब डेढ़ इंच बारिश हुई हैं। इससे आमजन पर काफी असर पड़ा हैं और फसलें भी प्रभावित हुई हैं। अजमेर में 36, जयपुर 27, पिलानी 16, बूंदी 17, सीकर 16, फतहपुर 28, चुरू 12, गंगानगर 13, सांगरिया हनुमानगढ़ 21,जैसलमेर 9 मिमी बारिश हुई हैं। इनके अलावा भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई हैं।


