AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोरोना थर्ड वेव : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना संक्रमित, उदयपुर में आज 89 केस

Lucky Jain by Lucky Jain
January 6, 2022
Reading Time: 1 min read
cm ashok gehlot test positive for covid 19 and udaipur corona update news


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है।

उदयपुर जिले में गुरूवार को 89 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कोरोना दूसरी लहर के बाद बीते छह महीनों में एक दिन में इतने केस पहली बार आए हैं। बीते तीन दिनों में संक्रमितों की संख्या 9 से 89 पर पहुंच जाने से स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है। कुल टेस्ट में संक्रमितों की संख्या के अनुसार उदयपुर में संक्रमण दर बढ़कर 3.42 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।

उदयपुर में एक्टिव केस बढ़कर 143 हुए

मंगलवार को 9, बुधवार को 28 कोरोना संक्रमित पाए गए थे, वहीं आज गुरूवार को 89 संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रदेश में उदयपुर अचानक से उन शहरों की गिनती में शुमार हो गया है, जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उदयपुर में एक्टिव केस बढ़कर 143 हो गए हैं।

सीएमएचओ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में 2602 लोगों की कोरोना जांच हुई है, इसमें 89 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ऐसे में उदयपुर में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 3.42 प्रतिशत हो गयी है।

शहरी क्षेत्र में 71, ग्रामीण में 18 संक्रमित

89 संक्रमितों में शहरी क्षेत्र 71 संक्रमित और ग्रामीण क्षेम्र में 18 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 72 नए केस हैं, 8 कोरोना वॉरियर हैं और 9 क्लोज कॉन्टेक्ट से हुए संक्रमित हैं।

Tags: CM Ashok Gehlotcm ashok gehlot corona positiveCM Ashok gehlot test positive for covid 19corona positive in udaipurudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .