उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के महाकालेश्वर मंदिर के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सब्जी बेच रही महिला को चपेट में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में बाइक पर पीछे बैठी युवति 19 वर्षीय कहकशा शेख और सब्जी बेच रही महिला सवीता की मौत हो गयी। बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसयूवी कार को जब्त कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।




