जैसलमेर(एआर लाइव न्यूज)। जैसलमेर जिले में शुक्रवार शाम भारतीय सेना का फायटर जेट मिग-21 क्रैश हो गया। इस हादसे में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा शहीद हो गए।
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी हैं। यह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुआ जब मिग-21 पश्चिमी क्षेत्र की उड़ान पर था।
हादसा जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वायुसेना,पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। राज्यपाल कलराज मिश्र और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताते हुए विंग कमांडर हर्षित सिन्हा को श्रद्धांजलि दी हैं।



