AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

होटल व्यवसायी ने गोली मारकर की खुदकुशी : सुसाइड नोट के तथ्यों को बताने से पुलिस अधिकारियों ने किया इनकार

Lucky Jain by Lucky Jain
December 24, 2021
Reading Time: 1 min read
hotel owner suicide by shot himself and leave suicide note in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के लवित्रा होटल में शुक्रवार को होटल के मालिक अनिल पुरोहित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। होटल व्यवसायी अनिल पुरोहित ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें भूमाफिया सहित एक सेवानिवृत अधिकारी के नाम लिखे होने की बात कही जा रही है।

लेकिन पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड नोट के तथ्यों को उजागर करने से साफ इनकार कर दिया और कहा कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। ऐसे में एआर लाइव न्यूज सुसाइड नोट के तथ्यों के बारे में कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। होटल व्यवसायी का रणकपुर में भी एक बड़ा होटल-रिसोर्ट बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुसाइड के कारणों की जांच की जाएगी, प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्तिगत कारणों से सुसाइड होना सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आर्थिक लेन-देन के विवादों के चलते अनिल पुरोहित परेशान चल रहे थे।

आखिर क्यों सुसाइड नोट के तथ्यों को नहीं बता रही है पुलिस

एडि.एसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। सुसाइड का ऐसा कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है। मृतक के परिजनों ने कहा है कि व्यक्तिगत कारणों से तनाव में थे। सुसाइड नोट के तथ्यों के बारे में जानकारी नहीं दे सकते हैं। परिजनों ने सुसाइड व्यक्तिगत कारणों से बताया है, जिसमें किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

एडि.एसपी से पूछा गया कि सुसाइड नोट में भूमाफिया और सेवानिवृत अधिकारी का नाम होने की बात कही जा रही है, इसमें क्या सच्चाई है, तो एडि.एसपी ने सुसाइड नोट के बारे में कुछ नहीं कहा और बताया कि परिजनों ने ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं दी है और न ही किसी पर आरोप लगाया है। परिजनों ने मर्ग (अप्राकृतिक मृत्यु) की रिपोर्ट दी है।

डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया ने बताया कि थानाधिकारी ने मामले की जांच फाइल में सुसाइड नोट को शामिल कर लिया है। उसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। सुसाइड नोट मृतक के दोनों बच्चों और भाई ने पढ़ा है, इसके बाद ही उन्होंने पुलिस को यह सुसाइड नोट सुपुर्द किया है। हम सुसाइड नोट के तथ्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं।

MOKSHI best appliances
Tags: aranyavas resorthotel lavitrahotel owner leave suicide notehotel owner suicidehotel owner suicide by shot himselfsuicide gun shotudaipur hotel business man commit suicideudaipur news updateudaipur suicide case

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .