जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को जयपुर के सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन में हीरक जयंती समारोह हुआ। सम्मेलन में क्षत्रिय समाज के देशभर से करीब 3 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। सभी महिला केसरिया वस्त्र पहने थीं और सभी पुरूष के सिर पर केसरिया पगड़ी होने से समारोह में एकरूपता का भव्य नजारा देखने को मिला। सम्मेलन में आए लोगों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी।
वीडियो में देखें सम्मेलन की भव्यता
जयपुर में हुए इस सम्मेलन में क्षत्रिय समाज से संबंधित कई राजनेता, विधायक और मंत्री भी शामिल हुए। हालां कि यह कार्यक्रम श्री क्षत्रिय युवक का संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर था, ऐसे में सभी राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने पार्टी राजनीति से हटकर क्षत्रिय समाज की एकजुटता और एकरूपता पर बात की।
पुलिस ने संभाली ट्रेफिक व्यवस्था

जयपुर में आयोजित हुए इतने बड़े कार्यक्रम में पुलिस विभाग का भी पूरा सहयोग रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर रहकर ट्रेफिक व्यवस्था संभाली, ताकि सम्मेलन में आने वाले लोगों के वाहनों से यातायात बाधित न हो। भवानी निकेतन के सभी दरवाजों से वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था रही।




