AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लोग कुछ भी कहें, विषम परिस्थितियों में बेहतर काम किया गहलोत सरकार ने : रामलाल जाट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 21, 2021
Reading Time: 1 min read
लोग कुछ भी कहें, विषम परिस्थितियों में बेहतर काम किया गहलोत सरकार ने : रामलाल जाट


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिले के प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यो के किए शिलान्यास-लोकार्पण

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। गहलोत सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया।

शहर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में हुए जिला स्तरीय समारोह में प्रभारी मंत्री जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने कोरोना काल और तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद विकास की गति नहीं रूकने दी। सरकार आगे भी जनहित के कार्यों को इसी तरह से प्राथूमिकता से करतीं रहेगीं।

प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना योजना शुरू की गई हैं। लोग इस योजना की अहमियत समझें। प्रभारी मंंत्री ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरीत करने के साथ ही यूआईटी की अम्बेरी आवासीय योजना उमरड़ा में प्रगतिरत उमरड़ा आवासीय योजना की लॉन्चिंग भी की।

समारोह में वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत, प्रभारी सचिव अजिताभ शर्मा, यूआईटी सचिव अरुण हसीजा, स्मार्ट सिटी कंंपनी बोर्ड के एसीईओ प्रदीप सांगावत, एसपी मनोज कुमार,एडीएम ओपी बुनकर,पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, कलक्टर चेतन देवड़ा और यूआईटी के पूर्व सचिव आरपी शर्मा भी मौजूद थे।

  • MOKSHI best appliances

इन विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास-लोकार्पण :

प्रभारी मंत्री ने महाराणा प्रताप खेलगांव में संभाग के पहले हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान, विभिन्न बिल्डिंग के संरक्षण और विकास कार्यों, स्मार्ट सिटी के तहत बने बायो-मीथेनेशन प्लांट, मल्टी लेवल पार्किंग सहित जिले भर में विभिन्न विभागों के 218 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। सलूम्बर एवं वल्लभनगर के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को भी रवाना किया। एम्बुलेंस में वेंटिलेटर सहित आपात स्थिति में काम आने वाले सभी उपकरण, दवाईया एवं प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद रहेंगे।

Tags: ramlal jat incharge minister udaipursmart city work udaipurUit work Udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .