उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के देश में 200 संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 43 नए केस आने से हड़कंप मच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन से संक्रमितों की संख्या 200 हो गयी है। हालां कि इसमें 77 मरीज ठीक हो गए हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं।

मंत्रालय से जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में ओमिक्रॉन के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में पाए गए हैं। जारी हुई सूचि के अनुसार महाराष्ट्र में 54, दिल्ली में 54, तेलंगाना में 20, कर्नाटक में 19 और राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5326 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। देश में अभी कोरोना के 79097 एक्टिव केस हैं।


