राज्यपाल देंगे 105 स्वर्ण पदक और 180 डिग्रियां
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का 29 वां दीक्षांत समारोह 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में होगा।
कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में होने वाले समारोह के विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी व उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव होंगे।
समारोह में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सचिव प्रो बलराम भार्गव तथा मैरीलैंड यूएसए में उच्च शिक्षण संस्थान के सलाहकार डॉ फ्रैंक एफ इस्लाम प्रमुख वक्ता होंगे। समारोह ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन भी होगा।
8 विद्यार्थियों को चांसलर मेडल भी मिलेंगे

दीक्षांत समारोह में 105 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 8 विद्यार्थियों को चांसलर मेडल, 89 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और 8 विद्यार्थियों को प्रायोजित मेडल प्रदान किए जाएंगे।180 पीएचडी उपाधि धारकों को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें विज्ञान संकाय में 28, वाणिज्य 22, विधि 3, पृथ्वी पृथ्वी विज्ञान 17, सामाजिक विज्ञान 36, शिक्षा संकाय 22, प्रबंध अध्ययन 13, मानविकी संकाय में 39 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी।
कुलपति ने बताया कि गत शैक्षणिक सत्र में उत्तीर्ण हुए 45861 स्नातक एवं 13132 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करने का कुलाधिपति कलराज मिश्र द्वारा अनुमोदन भी किया जाएगा।


