AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

18 एवं 19 दिसम्बर को 14 हजार करोड़ के कार्यों का होगा शिलान्यास-लोकार्पण

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 15, 2021
Reading Time: 1 min read
18 एवं 19 दिसम्बर को 14 हजार करोड़ के कार्यों का होगा शिलान्यास-लोकार्पण


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गहलोत सरकार के तीन साल पर जश्न

आपका विश्वास- हमारा प्रयास कार्यक्रम

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों को बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में अंतिम रूप दे दिया गया। मुख्यमंत्री निवास पर बैठक में तय किया गया कि  ‘आपका विश्वास- हमारा प्रयास कार्यक्रम के तहत 18 एवं 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब 14 हजार करोड़ लागत के 3700 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से सम्बन्धित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का शुभारम्भ भी करेंगे। 

18 दिसम्बर को सुबह 11 बजे जवाहर कला केन्द्र में चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ का उद्घाटन होगा।

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होने वाले ऑन लाइन मुख्य समारोह में ऊर्जा, जल संसाधन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास, स्वायत्त शासन, वन, कृषि, सहकारिता, डेयरी एवं उद्योग से सम्बन्धित करीब 8 हजार 500 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं करीब 3 हजार 800 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण होगा।

19 दिसम्बर को गहलोत 500 से अधिक पुलिस थानों के स्वागत कक्ष, 12 नये पुलिस थाना भवन सहित गृह विभाग के अन्य लोकार्पण और अनुप्रति कोचिंग योजना, अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना, आई एम शक्ति उड़ान योजना, जागृति बैक टू वर्क योजना, करीब 200 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों  का शुभारंभ भी करेंगे। इनके अलावा विभिन्न विभागों के करीब 800 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं करीब 800 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण भी होगा
20 एवं 21 दिसम्बर को मंत्री जिला स्तरीय समारोह में जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी, जिला स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ कर विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।  

MOKSHI best appliances

Tags: CM Ashok GehlotGehlot government three year complete

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .