AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आदर्श को-ऑपरेटिव के निवेशकों ने निकाली आक्रोश रैली : संसद के घेराव की चेतावनी दी

arln-admin by arln-admin
December 15, 2021
Reading Time: 1 min read
adarsh credit cooperative society investors rally in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के निदेशकों ने बुधवार को शहर में आक्रोश रैली निकाली और कलेक्टर के बाहर प्रदर्शन किया। निवेशकों ने कहा कि सरकार आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव के निवेशकों का पैसा दिलवाए, नहीं तो देशभर से निवेशक जनवरी में दिल्ली में इकट्ठे होकर संसद का घेराव करेंगे।

सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए निवेशकों ने दिल्ली गेट पर मानव श्रृंखला बनाई तथा जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। “भुगतान नहीं तो मतदान नहीं” के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री सहित कई मंत्रियों के नाम कलेक्टर चेतन देवड़ा को ज्ञापन सौंपा। निवेशकों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि वे निवेशकों के आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में फंसे हजारों करोड़ रुपयों की अदायगी की स्पष्ट रूपरेखा का ब्लूप्रिंट तैयार करवाएं और निवेशकों का पैसा वापस करवाएं।

आदर्श की संपत्तियों को बेचकर निवेशकों का भुगतान करवाए सरकार

MOKSHI best appliances

निवेशकों ने कहा कि आदर्श संस्थान के पास पर्याप्त संपत्ति और पैसा है, जिसे बेचकर निवेशकों का पूरा पैसा लौटाया जा सकता है। सरकार अगर इस मामले में सक्रियता दिखाए तो हजारों लोगों को राहत पहुंचाई जा सकती है।

संघर्ष समिति के संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि देशभर के विभिन्न निवेशक संगठनों ने संयुक्त रुप से आज महारैली में भाग लिया। जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात सहित राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, जालौर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा के आसपुर, सागवाड़ा, चित्तौड़ सहित कई जिलों के सैकड़ों निवेशकों ने रैली में भाग लिया।

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, एडवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट के अध्यक्ष केके मेहता, बाबू लाल घावरी, भरत कुमावत, जोधपुर के यादव सिंह सोनी, महाराष्ट्र के बीएल मेहता, मनोरमा कोठारी, मीठा लाल जैन, ज्ञानेश्वर बंसल, विजय वीरवाल सहित कई निवेशकों ने संबोधित किया।

Tags: adarsh cooperative societyadarsh credit cooperative investorsadarsh credit cooperative societyPM Narendra modiudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .