सीएम ने 32 पद भी किए मंजूर
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टीएसपी क्षेत्र में निर्मित कौशल विकास केन्द्र भवनों में नए वोकेशनल कोर्स प्रारंभ करने और इनके लिए 32 पदों के सृजित करने की मंजूरी दी हैं।
जनजातीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राजकीय आईटीआई डूंगरपुर, प्रतापगढ़, कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) तथा महिला आईटीआई, उदयपुर में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा कौशल विकास केन्द्र भवन बनाए गए थे।
सीएम ने इन केंद्रों में तीन-तीन ट्रेड पाठ्यक्रमों की दो-दो यूनिट खोलने तथा इसके लिए ग्रुप इंस्ट्रक्टर, जूनियर इंस्ट्रक्टर तथा क्लर्क के 32 पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। जरूरी मशीनरी और सामान खरीदने के लिए प्रत्येक आईटीआई को 25-25 लाख रूपए की भी वित्तीय मंजूरी भी दी है।


