श्रीनगर (एआर लाइव न्यूज)। श्रीनगर के पंथा चौक क्षेत्र के ज़ेवान में सोमवार को आतंकियो ने सुरक्षाबलों की बस पर हमला कर दिया। गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 12 जवान घायल हो गए।
आतंकियों ने जिस बस पर हमला किया उस बस में जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की नौवीं बटालियन के जवान सवार थे। आतंकियों ने जवानों को ले जा रही इस बस पर अंधाधुंध फायरिंग की।
अचानक गोलीबारी होने पर जवान संभल पाते उससे पहले आतंकी फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। हमले के तत्काल बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट में घटना की जानकारी दी । घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
माना जा रहा है कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ इस घटना को अंजाम देने आए थे। तभी वे घटना को अंजाम देते ही मौके से भाग निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की जानकारी मांगी है।


