जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में भी यह बढ़ रहा है। सोमवार को जयपुर में ओमिक्रॉन के 4 और नए मामले मिले हैं। इससे राजस्थान में मिले ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 13 हो गयी है, हालां कि पूर्व में मिले 9 संक्रमितों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं और वे अभी अपने घर हैं और ठीक हैं।
ये चारों भी वही संक्रमित हैं, जो पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका से लौट कर आए परिवार के संपर्क में आए थे। देश में ओमिक्रॉन के 42 केस मिल चुके हैं, इसमें सर्वाधिक महाराष्ट्र में 18, राजस्थान में 13 केस पाए गए हैं, इसके अलावा दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात में भी ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।



