AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महंगाई के विरोध के बहाने राहुल का हिंदुत्ववादी विचारधारा पर प्रहार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 12, 2021
Reading Time: 1 min read
महंगाई के विरोध के बहाने राहुल का हिंदुत्ववादी विचारधारा पर प्रहार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर में बोले, हिन्दू सत्य को ढूंढता है, जबकि हिंदुत्ववादी सत्ता को।

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महंगाई के विरोध में रविवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हुई कांग्रेस की महारैली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार और उसकी नीतियों पर खुलकर जुबानी हमला बोला। इस रैली में सोनिया गांधी सहित देश भर के कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। हालांकि सोनिया ने रैली को सम्बोधित नहीं किया।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने इस महंगाई रैली के बहाने हिन्दू और हिंदुत्व की परिभाषा बताकर भाजपा और मोदी पर राजनीतिक निशाना साधने का प्रयास भी किया। राहुल ने कहा कि दो शब्दों की आत्मा एक जैसी नहीं हो सकती है। ये दो शब्द हैं हिन्दू और हिन्दुत्ववादी। इन दो शब्दों की आत्मा एक जैसी नहीं हो सकती है। मैं हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं हूं,इस देश में दो शब्दों की टक्कर है,एक शब्द हिंदू और एक हिंदुत्व है। ये दोनों एक शब्द नहीं हैं, ये अलग अलग शब्द हैं। महात्मा गांधी हिन्दू थे और गोडसे हिन्दुत्ववादी था।

दोनों शब्दो में फर्क समझाते हुए राहुल ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, हिन्दू सत्य को ढूंढता है. मर जाए, कट जाए हिन्दू सच को ढूंढता है। उसका रास्ता सत्य रहा, वो पूरी जिन्दगी सच को ढूंढने में निकाल देता है। जबकि हिंदुत्ववादी पूरी जिंदगी सत्ता को ढूंढने और सत्ता पाने में निकाल देता है।
आज हालत ऐसे है कि देश को जनता नहीं 4-5 उद्योगपति चला रहे। लोग महंगाई से परेशान है लेकिन केंद्र सरकार को लोगो की कोई चिंता नहीं है। नरेंद्र मोदी ने किसानों की आत्मा में चाकू मारा है। रैली को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।

महंगाई की लड़ाई हम सबकी लड़ाई है- प्रियंका

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओ से कहा कि आप इस रैली में इसलिए आए हैं क्योंकि इस महंगाई के कारण आपका जीना मुश्किल हो गया है। प्रियंका ने कहा कि महंगाई सिर्फ आपकी लड़ाई नहीं है। यह यहाँ बैठे हर एक कांग्रेसी की लड़ाई है। देश के हाल यह है कि केंद्र सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री दुनिया घूम आये और उनके घर से कुछ दूर सड़को पर बैठे किसानों से मिलने नहीं जाय। इससे बड़ी बात क्या हो सकती।

MOKSHI best appliances
Tags: Ashok Gehlotcongresscongress rally against inflation in jaipurcongress rally in jaipur december 2021INCjaipur rallypriyanka gandhiRahul gandhisachin pilotsoniya gandhi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .