AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश: रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत सहित 13 की मौत

arln-admin by arln-admin
December 8, 2021
Reading Time: 1 min read
Army helicopter carrying Chief of Defence Staff General Bipin Rawat crashes in Tamil Nadu


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट कर की पुष्टि

: 1 जनवरी 2020 को जनरल बिपिन रावत देश के पहले रक्षा प्रमुख बने थे

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार को हुए सेना के हेलिकॉप्टर (Mi-17-V5) क्रैश हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (रक्षा प्रमुख) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों की मौत हो गयी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्विट कर इस बात की पुष्टि की है और जनरल बिपिन रावत सहित शहीद हुए सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

गौरतलब है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) बिपिन रावत आज बुधवार सुबह ही दिल्‍ली से सुलुर के लिए गए थे। जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित उनके स्टाफ और क्रू मेंबर्स को लेकर Mi सीरीज के इस हेलीकॉप्‍टर ने सुलुर आर्मी बेस से उड़ान भरी थी और इसके कुछ देर बाद ही यह नील‍गिरी में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हेलीकॉप्टर वेलिंगटन डिफेंस एस्‍टेब्लिशमेंट की ओर बढ़ रहा था।

आज सुबह ही दिल्ली से सुलूर गए थे जनरल बिपिन रावत

इस हेलीकॉप्‍टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 लोग सवार थे। इसमें पांच क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि कैप्टन वरूण सिंह गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षा प्रमुख का जिम्मा संभाला। वे देश के पहले रक्षा प्रमुख थे। देश के रक्षा उपकरणों के खरीद प्रोजेक्ट्स सहित तीनों सेनाओं के बीच समन्वय स्थापित करने के बड़े प्रोजेक्ट्स पर वे काम कर रहे थे। रक्षा प्रमुख होने से देश के सुरक्षा मामलों में उनकी मुख्य भूमिका रही है। यहां तक की सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बड़े एक्शन सेना ने उन्हीं के निर्देशन में किए थे।

हादसे के समय ये हेलीकॉप्टर में सवार थे

हादसे के समय हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी डीडब्ल्यूडब्ल्यूए प्रेसीडेंट मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांंस नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल सहित कुल 14 लोग सवार थे।

Tags: Bipin RawatCDS General Bipin RawatHelicopter crashe in tamilnaduIAFindian air forcenarendra modinational newsrajnath singh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .