AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उप चुनाव की हार के घाव पर मरहम लगा पाएगा शाह का दौरा?

Devendra Sharma by Devendra Sharma
December 4, 2021
Reading Time: 1 min read
home minister amit shah rajasthan visit


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ की दो सीटों पर हाल ही में हुए उप चुनाव में भाजपा की बड़ी हार के ठीक बाद केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार और रविवार को प्रदेश दौरे पर रहेंगे। शाह के इस दौरे में सबसे देखने वाली बात यह होगी कि क्या उनका यह दौरा उप चुनाव में हुई भाजपा की हार के घाव पर मरहम लगा पाएगा.?

हाल ही में वल्लभनगर और धरियावद सीट पर हुए विधानसभा उप चुनाव में भाजपा चारों खाने चित हो गई थी। वल्लभनगर में तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत ही जब्त हो गई थी, जबकि धरियावद में भाजपा तीसरे नंबर पर रही। अगले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुई इस करारी हार ने राष्ट्रीय नेतृत्व को भी सोचने को मजबूर कर दिया है। ऐसे में अमित शाह का यह दौरा हार के घाव पर मरहम लगाने का काम कर पाएगा या नहीं.! इस पर हर किसी की नजर है।

MOKSHI best appliances

इधर वसुंधरा राजे ही हाल ही में हुई देव दर्शन यात्रा से भी अंदर ही अंदर भाजपा में खलबली मची
हुई है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ओैर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां सहित कई प्रदेश स्तरीय नेताओं ने इस तर्क के साथ वसुंधरा की इस यात्रा से दूरी बनाकर रखी थी कि वसुंधरा की यात्रा तो निजि यात्रा हैं।

आज जैसलमेर में तनोट माता के दर्शन कर दौरे की होगी शुरूआत

कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह शनिवार दोपहर तीन बजे जैसलमेर में तनोट माता मंदिर के दर्शन करेंगे। उसके बाद बॉर्डर क्षेत्र का दौरा कर सैनिक सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम को बॉर्डर पर तैनात रहने वाले जवानों के साथ संवाद होगा और रविवार को बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

इसके बाद अमित शाह जयपुर पहुंचकर दोपहर 12.15 बजे JECC कन्वेंशन हॉल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लेकर जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

उप चुनाव में करारी हार और हाल ही मेंं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दर्शन यात्रा के बाद प्रदेश भाजपा की राजनीति में मची हलचल के ठीक बाद शाह का प्रदेश दौरा कई दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

शाह जयपुर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश के नेताओं को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष से अनुशासन और संगठित होकर संगनात्मक गतिविधियां चलाने का राजनीतिक पाठ भी पढ़ा सकते हैं।

Tags: amit shah rajasthan visithome minister amit shah rajasthan visitrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .