मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। कोरोना महामारी से जूझ रहे विश्व के लिए आफत बनकर आ रहा नया वैरिएंट ओमिक्रॉन एक-एक कर 23 देशों तक फैल चुका है। अमेरिका में भी गुरूवार को इसका पहला केस मिला है। इससे व्हाइट हाउस की चिंता बढ़ गयी है। व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर अमेरीकियों से कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की अपील की है, ताकि कोरोन के इस नए वैरिएंट से बचा जा सके।
दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।
भारत में दक्षिण अफ्रीका से आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले

मुंबई में दक्षिण अफ्रीका से आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके सैंपल्स को जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। मुंबई में एट रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य हुआ है। दिल्ली में भी एट रिस्क देशों से आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनके सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।


