AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में होगा अप्रवासी राजस्थानियों का समिट: जिले में निवेश को मिलेगा बढ़ावा

arln-admin by arln-admin
November 30, 2021
Reading Time: 1 min read
उदयपुर में हल्की वर्षा की संभावना


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। नए साल में झीलों की नगरी उदयपुर में अप्रवासी राजस्थानी व विदेशों में रह रहे उदयपुरवासियों का समिट होगा। समिट का उद्देश्य विदेशों में रह रहे राजस्थानी और उदयपुर मूल के लोगों के सहयोग से उदयपुर में निवेश और विकास के अनुकूल माहौल तैयार करना है। निवेशक और अप्रवासी राजस्थानी उदयपुर में निवेश करने के लिए जनवरी में एक मंच पर आएंगे।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार इनवेस्टर समिट में अप्रवासी राजस्थानियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समिट के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसको लेकर मंगलवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय सभागार में बैठक हुई।

MOKSHI best appliances

बैठक में राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने उदयपुर संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, जिला कलक्टर चेतन देवड़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी. बुनकर, जिला परिषद सीईओ गोविंदसिंह राणावत आदि अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समिट की तैयारियों पर चर्चा की।

मेडिसिटी, शिक्षा और पर्यटन को लेकर मांगे प्रस्ताव

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने आला अधिकारियों के साथ उदयपुर में मेडिसिटी, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश को लेकर संभावनाओं पर चर्चा की। श्रीवास्तव ने मेडिसिटी, पर्यटन और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में प्रोजेक्ट की जानकारी मांगी, ताकि इन क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। श्रीवास्तव ने शिक्षा से संबंधित दो प्रोजेक्ट्स को लेकर भी प्रस्ताव मांगे।

Tags: invest udaipur summitrajasthan NRIudaipur investor summit 2022udaipur news updateudaipur NRI summit

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .