उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। उदयपुर में 1 और 2 दिसंबर को हल्की बारिश (मावठ) होने की संभावना है। कृषि अनुसंधान केन्द्र ने मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगामी दिनों में हल्की वर्षा व बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है।
जारी सूचना अनुसार हवा की गति 5 से 9 किलोमीटर प्रति-घण्टे के वेग से उत्तर-पूर्व सें चलने तथा अधिकतम तापमान 21 से 26 एवं न्यूनतम 8 से 12 डिग्री से. रहने के साथ सापेक्ष आर्द्रता 47 से 80 तथा न्यूनतम 29 से 54 प्रतिशत रहने की सम्भावना है।



