AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कृषि कानून वापसी बिल दोनों सदनों में पास

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 29, 2021
Reading Time: 1 min read
कृषि कानून वापसी बिल दोनों सदनों में पास


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद हो जाएगा रद्द

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। शीतकालीन सत्र के पहले ही सोमवार को संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास कर दिया गया। इस दौरान कई बार हंगामा भी होता रहा।

कृषि कानून वापसी बिल को पहले लोकसभा में पेश किया गया। सदन में बिना चर्चा के चंद मिनटो में ही इस बिल को पास कर दिया गया। हालांकि विपक्ष चर्चा को लेकर इस पर अड़ा रहा। गतिरोध के बीच सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में पास होने के बाद इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया, वहां भी चंद ही मिनट में बिल को पास कर दिया गया।

MOKSHI best appliances

भारी शोर शराबे और हंगामे के बीच तीन कृषि कानून को निरस्त करने वाला विधेयक पास होने के बाद अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद तीन कृषि कानून खत्म हो जाएंगे।

19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया था। हालांकि सोमवार को कृषि कानून वापसी बिल पारित होने के बावजूद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।

राज्यसभा के 12 सांसद निलंबित

सदन में अनुशानहीनता करने के आरोप में राज्यसभा के 12 सांसदों को शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्य सभा में अशोभनीय आचरण और सभापति के निर्देशों का उल्लंघन के आरोपों के अलावा संसदीय नियमों की अनदेखी के आरोप में यह निलंबन किया गया है।

Tags: farm lawsfarm laws repeal bill 2021lok sabhanational newsPM Narendra modirajya sabha

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .