AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

राज्यपाल ने MLSU में बने राजस्थान के पहले संविधान पार्क का किया लोकार्पण

arln-admin by arln-admin
November 26, 2021
Reading Time: 1 min read
governor kalraj mishra inaugurates samvidhan park in udaipur - 1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में नव निर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण किया। यह विश्वविद्यालय में बना राजस्थान का पहला संविधान पार्क है।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि भारत का संविधान एक दस्तावेज नहीं बल्कि स्वयं एक संस्कृति है। यह हमारी उदात्त भारतीय परंपराओं को व्याख्यायित करती है। हमारा संविधान अधिकारों एवं कर्तव्यों के संतुलन वाला पवित्र दस्तावेज है। संविधान में लोक कल्याण की बात प्रमुखता से कही गई है, क्योंकि लोक कल्याण में ही सबका हित है।

MOKSHI best appliances

राज्यपाल ने कहा कि अधिकारों की बात सब करते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हुए अराजकता फैलाने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे लोगों को कर्तव्यों की जानकारी नहीं होती। इसीलिए मैंने राज्यपाल बनने के बाद सार्वजनिक समारोहों में कर्तव्यों का वाचन शुरू करवाया।संविधान पार्क बनाने की संकल्पना रखी और मुझे प्रसन्नता है कि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय बन गया है जिसने कम समय में संविधान पार्क बना दिया है। इसमे कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है जिसको पढ़ कर विद्यार्थियों के मन में अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों को निर्वहन करने की प्रेरणा जग सकें।

नाथद्वारा को टीएसपी क्षेत्र में जोड़ने की मांग पर विचार-विमर्श करेंगे

governor kalraj mishra inaugurates samvidhan park in udaipur - 1

राजयपाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी की नाथद्वारा को टीएसपी क्षेत्र में जोड़ने की मांग पर वे शीघ्र ही अधिकारियों से बात करेंगे और खुद इन जिलों का दौरा भी करेंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह, रजिस्ट्रार सीआर देवासी सहित कलेक्टर चेतन देवड़ा, पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags: Governor kalraj mishra udaipur visitMLSUMLSU Udaipurrajasthan governor kalraj mishraSamvidhan parkudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .