AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

नए शोध और विश्व स्तरीय नवाचारों पर भी ध्यान देने की जरूरत: कलराज मिश्र

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 25, 2021
Reading Time: 1 min read
नए शोध और विश्व स्तरीय नवाचारों पर भी ध्यान देने की जरूरत: कलराज मिश्र


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यपाल ने नाथद्वारा के पास बिलोता गांव में श्रीनाथजी पीठ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास

जुलाई 2022 में शुरू हो जाएगा नया कैम्पस

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को राजसमंद जिले में नाथद्वारा के पास बिलोता गांव में मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के नए विस्तारित परिसर के रूप में श्रीनाथजी पीठ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा में अकादमिक कार्यों के साथ ही संस्थागत विकास और विस्तार भी बहुत जरूरी हैं। साथ ही हमें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में नए शोध और विश्व स्तरीय नवाचारों के लिए भी चिंतन करना चाहिए। श्रीनाथ नगरी में बनने वाला यह सेंटर 24 अकड़ भूमि पर बनेगा जो कि विश्वविद्यालय के नार्थ कैम्पस के तौर पर जाना जाएगा।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि नाथद्वारा अब तक एक धार्मिक तीर्थ के रूप में जाना जाता रहा है लेकिन यह एक ज्ञान तीर्थ के रूप में भी पहचाना जाएगा। शिक्षा में अकादमिक कार्यों के साथ ही संस्थागत विकास और विस्तार भी बहुत जरूरी है और इस परिसर का विस्तार इसी का एक हिस्सा है।

MOKSHI best appliances

नाथद्वारा-राजसमंद क्षेत्र के लोगों को मिले टीएसपी का लाभ : जोशी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने राज्यपाल से आग्रह किया कि नाथद्वारा क्षेत्र में भी बड़ा आदिवासी समाज है, इस क्षेत्र के आदिवासियों को भी टीएसपी क्षेत्र का लाभ दिया जाए ताकि उनके रोजगार का नया सृजन हो सके।

इस कार्यक्रम से पहले राज्यपाल मिश्र अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार सुबह उदयपुर पहुंचे। जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। वे शाम को उदयपुर में बडग़ांव क्षेत्र में स्थित प्रताप गौरव केंद्र भी गए। राज्यपाल शुक्रवार का सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार, संविधान पार्क और नए भवनों का उद्धघाटन करेंगे।

श्रीनाथजी पीठ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में श्रीनाथ गैलरी भी बनेगी

मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह ने कहा कि आज जिस परिसर का उद्घाटन हुआ है, इसमें नवाचारों से युक्त रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वल्लभ दर्शन, मंदिर प्रबंधन, हवेली संगीत, पिछवाई कला, ज्योतिष सहित भागवत दर्शन के कई कोर्स संचालित होंगे। यहां एक श्रीनाथ गैलरी भी बनाई जाएगी। वल्लभ दर्शन पर आधारित लाइव शो भी शुरू किया जाएगा।

यहां कौशल विकास केंद्र भी खोला जाएगा जिसमें करीब 25 रोजगार परक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। कुलपति ने घोषणा की कि इस नए कैम्पस की शुरुआत अगले साल जुलाई में कर दी जाएगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सीआर देवासी, श्रीनाथ मंदिर मण्डल के प्रमुख सुधाकर शास्त्री,लक्ष्यराजसिंह मेवाड,राजसमन्द कलेक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित कई अधिकारी औए जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags: Governor kalraj mishra udaipur visitMLSUMLSU Excellence center in nathdwararajasthan governor kalraj mishraudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .