AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे लिए राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति का हिस्सा है: मोदी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 25, 2021
Reading Time: 1 min read
इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे लिए राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति का हिस्सा है: मोदी


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की रखी आधारशिला

नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करते हुए कहा है कि बेहतर सड़कें, बेहतर रेल नेटवर्क, बेहतर एयरपोर्ट ये सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ही नहीं, होते बल्कि ये पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर देते है और लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल देते हैं।

मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे लिए राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति का हिस्सा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रोजेक्ट्स अटके नहीं, लटके नहीं, भटके नहीं। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं, कि तय समय के भीतर ही इंफ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा किया जाए। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तरी भारत का लॉजिस्टिक्स गेटवे बनेगा।

हवाई अड्डे के निर्माण के दौरान रोजगार के हजारों अवसर बनते हैं। हवाई अड्डे को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी हजारों लोगों की आवश्यकता होती है। इसलिए यह हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों लोगों को नए रोजगार भी देगा।

MOKSHI best appliances

मोदी ने कहा कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत के बढ़ते विमानन क्षेत्र में एक प्रमुख भूमिका निभाएगा और विमानों के रखरखावए मरम्मत और संचालन का एक प्रमुख केंद्र होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जनरल वीके सिंह, संजीव बलियान, एसपी सिंह बघेल और बी एल वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को हमेशा झूठे सपने दिखाए

मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने उत्तर प्रदेश को हमेशा झूठे सपने दिखाए, वही आज उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय छाप छोड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में और केंद्र में पहले जो सरकारें रहीं उन्होंने कैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नजर अंदाज किया, उसका एक उदाहरण यह जेवर हवाई अड्डा भी है।

दो दशक पहले उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट का सपना देखा था, लेकिन बाद में यह हवाई अड्डा अनेक सालों तक दिल्ली और लखनऊ में पहले जो सरकारें रहीं उनकी खींचतान में उलझा रहा। उत्तर प्रदेश में पहले जो सरकार थी उसने तो बाकायदा चि_ी लिखकर तब की केंद्र सरकार को कह दिया था कि इस हवाई अड्डे के प्रोजेक्ट को बंद कर दिया जाए। अब डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से आज हम उसी हवाई अड्डे के भूमि पूजन के साक्षी बन रहे हैं।

Tags: national newsnoida international airportPM Narendra modi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .