कर्नाटक,(एआर लाइव न्यूज)। बॉलीवुड की फिल्म “RAID” में भ्रष्टाचार से कमाए रूपयों को घर के खंभों, रैम्प, छत की पीओपी जैसी जगहों पर छुपा कर रखा हुआ था, ऐसा ही एक वाक्या कर्नाटक के कलबुर्गी में सामने आया है। जहां एक जूनियर इंजीनियर ने भ्रष्टाचार से कमाए रूपए घर की ड्रेनेज पाइप लाइन में छुपाकर रखे थे।
कर्नाटक की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने जब कलबुर्गी में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर शांथागौड़ बिरादर के घर छापा मारा तो ड्रेनेज पाइप लाइन से नोट निकलते देख वे भी हैरान रह गए।
एसीबी टीम ने लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर शांथागौड़ बिरादर के घर पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा मारा। एसीबी ने जेईएन के घर से 54 लाख रूपए बरामद किए हैं। इसमें 13 लाख रूपए घर में लगे एक ड्रेनेज पाइप से निकले हैं। पाइप से पैसे निकालने के लिए एसीबी को उसे काटना पड़ा। इसके बाद पाइप के नीचे बाल्टी लगाकर उसमें नोट भरे गए।
ड्रैनेज पाइप से निकले बाल्टी भर 500-500 के नोट, देखें वीडियो



