जानिए किसको क्या विभाग मिला
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मंत्रीमंडल पुनर्गठन के एक दिन बाद ही सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मंत्रीमंडल पुनर्गठन के अंतर्गत मंत्रियों को प्रदत्त विभागों के आंवटन को अनुमोदन प्रदान किया। तमाम अटकलों और विपक्ष के बार-बार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठान के बावजूद गहलोत ने गृह विभाग अपने पास ही रखा हैं।
गहलोत ने अपनी बात पर कायम रहते हुए शांतिधारीवाल के पास नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग की जिम्मेदारी यथावत रखी हैं। विभागों का समय रहते बंटवारा होने से प्रदेश में विभागीय कामकाज समय रहते गति पकड़ सकेंगे।
मंत्री और उनके विभाग
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत : वित्त एवं टैक्सेशन, गृह एवं न्याय, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, आईटी एवं कम्युनिकेशन, सूचना एवं जनसंपर्क
- बी.डी. कल्ला : एजुकेशन, संस्कृत शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर व एएसआई
- शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं हाउसिंग, कानून, इलेक्शन
- परसादी लाल मीणा : मेडिकल एंड हेल्थ, एक्साइज
- लालचंद कटारिया : कृषि एवं पशुपालन व मत्स्य
- प्रमोद जैन भाया : खान एवं पेट्रोलियम व गोपालन विभाग
- उदय लाल आंजना: सहकारिता विभाग
- प्रताप सिंह खाचरियावास: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामलात विभाग
- सालेह मोहम्मद: अल्पसंख्यक मामलात विभाग, वक्फ, उपनिवेशीकरण, कृषि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल उपयोग
- हेमाराम चौधरी: वन एवं पर्यावरण मंत्री
- महेंद्रजीत सिंह मालवीया: जल संसाधन विभाग
- महेश जोशी: जलदाय विभाग एवं भूजल विभाग
- रामलाल जाट: राजस्व विभाग
- रमेश मीणा: पंचायती राज एवं ग्रामीण
- विश्वेंद्र सिंह: पर्यटन विभाग, नागरिक उड्डयन
- ममता भूपेश: महिला एवं बाल विकास विभाग
- भजनलाल जाटव: सार्वजनिक निर्माण विभाग
- टीकाराम जूली: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जेल विभाग
- गोविंद राम मेघवाल: आपदा प्रबंधन विभाग, सांख्यिकी और प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग
- शकुंतला रावत: उद्योग और देवस्थान विभाग
- अर्जुन सिंह बामनिया: ट्राइबल एरिया डेवलपमेंट (स्वतंत्र प्रभार), जलदाय विभाग एवं भूजल विभाग राज्य मंत्री
- अशोक चांदना: खेल, स्किल डेपलपमेंट, रोजगार (स्वतंत्र प्रभार), जनसंपर्क, आपदा प्रबंधन, सांख्यिकी और प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग राज्य मंत्री
- भंवर सिंह भाटी: ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार), वाटर रिसोर्स, इंदिरा गांधी नहर परिजना (राज्य मंत्री)
- राजेंद्र सिंह यादव: हायर एजुकेशन, योजना (स्वतंत्र प्रभार), मोटर गैराज, गृह एवं न्याय, भाषा एवं पुस्तकालय राज्य मंत्री
- सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री
- सुखराम विश्नोई: श्रम (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व राज्य मंत्री
- बृजेंद्र ओला: परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार)
- मुरारीलाल मीणा: एग्रीकल्चर मार्केटिंग, स्टेट (स्वतंत्र प्रभार), टूरिज्म, सिविल एविएशन (राज्य मंत्री)
- राजेंद्र सिंह गुढ़ा: सैनिक कल्याण, होम गार्ड एंड सिविल डिफेंस (स्वतंत्र प्रभार), पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास (राज्य मंत्री)
- जाहिदा खान : शिक्षा प्राथमिक एवं माध्यमिक, कला, संस्कृति एवं साहित्य, एएसआई, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी (राज्य मंत्री)







