जयपुर,(एआर लाइव न्यूज़)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन में गहलोत सरकार में शामिल हुए 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। गहलोत सरकार के इस कार्यकाल के तीन साल पूरे होने से कुछ ही दिन पहले हुए कैबिनेट पुनर्गठन के साथ ही अब गहलोत मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या 30 हो गई है।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
इन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

हेमाराम चौधरी (गुढ़ामालानी), महेन्द्रजीत सिंह मालवीय (बागीदौरा), रामलाल जाट (मांडल), महेश जोशी (हवामहल), विश्वेन्द्र सिंह (डीग-कुम्हेर), रमेश मीणा (सपोटरा), ममता भूपेश बैरवा (सिकराय), भजनलाल जाटव (वैर), टीकाराम जूली (अलवर ग्रामीण), गोविंदराम मेघवाल (खाजूवाला), शकुंतला रावत (बानसूर)
इन राज्य मंत्री ने ली शपथ

जाहिदा (कामां), बृजेन्द्र सिंह ओला (झुंझुनू), राजेन्द्र गुढ़ा (उदयपुरवाटी), मुरारीलाल मीणा (दौसा)।


