उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रतापलाल गमेती (प्रताप भील) के खिलाफ अंबामाता थाने में एक युवति ने दुष्कर्म और फिर शादी का झांसा देकर लगातार योन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया है। विधायक प्रताप भील के खिलाफ पिछले 9 महीने में दुष्कर्म का यह दूसरा केस दर्ज हुआ है। फरवरी महीने में भी एक अन्य महिला ने विधायक पर शादी का झांसा देकर लगातार योन शोषण करने का मामला दर्ज करवाया था।
अंबामाता में बुधवार को दर्ज हुए मामले में युवति ने बताया कि वह आजीविका के लिए रोजगार की तलाश कर रही थी, करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात विधायक प्रताप भील से हुई। प्रताप भील ने युवति को नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया और फिर इनकी आए दिन फोन पर बातें होने लगीं। युवति ने आरोप लगाया कि एक दिन विधायक ड्राइवर के साथ उसके घर पर पहुंचे। ड्राइवर को वापस भेज दिया। विधायक बात करने के बहाने युवति को कमरे में ले गए और फिर कमरा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवति ने विरोध कर आत्महत्या करने की धमकी दी तो विधायक ने युवति को शादी का झांसा दिया। इसके बाद विधायक ने उसका कई बार योन शोषण किया। जब भी युवति शादी के लिए कहती को कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते। युवति ने आरोप लगाया है कि जब उसने विधायक से बार-बार शादी के लिए कहा तो विधायक ने मना कर दिया और अब उनके मित्र, ड्राइवर उसे जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं।


