AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वार्ड पंच के पति ने ग्राम विकास अधिकारी को कराया ट्रेप : 15000 रूपए रिश्वत लेते धरा गया विकास अधिकारी

arln-admin by arln-admin
November 16, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest village development officer for taking 15000rs bribe in salumber


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने मंगलवार को जिले के सलूंबर पंचायत समिति की गामड़ा पाल पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा को 15000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यहां खासबात यह है कि परिवादी खुद पंचायत की वार्ड पंच का पति है। गांव में चर्चा है कि जब जनता द्वारा चुनी गयी वार्ड पंच (जनप्रतिनिधि) का पति ही ग्राम विकास अधिकारी के भ्रष्टाचार से परेशान था, तो वहां आमजन का क्या हाल हो रहा होगा।

एसीबी एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि परिवादी भेरूलाल मीणा ने गामड़ा पाल ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि भेरूलाल की पत्नी कमला गामड़ा पाल पंचायत में वार्ड पंच है।

भेरूलाल वार्ड में नरेगा के तहत करवाए गए कार्यों में काम करने वाले 5 मजदूरों की मजदूरी राशि जारी करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा से मिला। मुकेश मीणा ने भेरूलाल से 5 मजदूरों के (प्रति श्रमिक 3000 रूपए) हिसाब से 15000 रूपए रिश्वत बतौर कमीशन मांग की। रिश्वत नहीं देने पर वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं करवाने की धमकी दी। इस पर परेशान होकर भेरूलाल ने एसीबी में शिकायत की।

मजदूरों की मेहनत की कमाई में से भी मांग ली रिश्वत

MOKSHI best appliances

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया तो 15000 रूपए रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। आज मंगलवार सुबह ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर सलूंबर मेन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बुलाया। ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा के बताए स्थान पर परिवादी वार्ड पंच का पति भेरूलाल पहुंचे। जैसे ही मुकेश मीणा ने परिवादी से रिश्वत के 15000 रूपए लिए, वहां एसीबी टीम पहुंच गयी और ग्राम विकास अधिकारी मुकेश मीणा को रंगे हाथों धर दबोचा।

कार्यवाही करने वाली टीम : यह कार्यवाही एसीबी निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित, हेडकांस्टेबल अजय कुमार, नंद किशोर पंड्या, कांस्टेबल दिनेश कुमार, राजेश कुमार की टीम ने की है।

Tags: salumber corruptionudaipur ACBudaipur acb arrest village development officer for taking 15000rs bribe in salumberudaipur news updatevillage development officer arrested for bribe

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .