जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। गहलोत सरकार ने राजस्थान में पेट्रोल 4 रुपये, जबकि डीजल 5 रुपये प्रति लीटर और सस्ता कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इसके बाद आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर दरों में कमी हो जायेगी। इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी। गहलोत सरकार के इस निर्णय से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान आमजन को बड़ी राहत मिली है।



