AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रशासन गांवों के संग : नहीं माने सरपंच, बेदला में पहले ही दिन शिविर का बहिष्कार

arln-admin by arln-admin
November 8, 2021
Reading Time: 1 min read
प्रशासन गांवों के संग : नहीं माने सरपंच, बेदला में पहले ही दिन शिविर का बहिष्कार


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। प्रशासन गांवो के संग अभियान के पहले दिन बेदला में लगे शिविर का बड़गाँव क्षेत्र के सरपंच ने बहिष्कार कर दिया। पेराफेरी की जमीनें यूआईटी खाते से वापस पंचायतों के नाम पर करने की मांग को लेकर यह बहिष्कार किया गया। बहिष्कार के कारण इस शिविर में गहलोत सरकार के लक्ष्य अनुरूप काम ही नहीं हुए।

बड़गाँव क्षेत्र के सरपंच ने हाल ही में कलेक्टर चेतन देवड़ा से इस मामले में भेंट की थी। तब इन्होंने साफ कह दिया था कि युआईटी पेराफेरी की पंचायतों की जमीनें वापस पंचायतों के नाम दर्ज की जाएं या फिर युआईटी इन पंचायतों में रहने वाले लोगो को आबादी भूमि के पट्टे दे। अभी न तो यूआईटी पट्टे दे रही न पंचायते दे पा रही है।

kunthu machinery mart

कलेक्टर से मिलने गए क्षेत्र के सरपंच ने तब यह भी साफ कह दिया था कि उनकी बात नहीं मानी तो प्रशासन गांवो के संग शिविर का बहिष्कार करेंगे। इसी चेतावनी के बाद सोमवार को इस क्षेत्र के बेदला में लगे पहले ही शिविर का जनप्रतिनिधियों ने बहिष्कार कर दिया। आगामी दिनों में लगने वाले शिविर का भी बहिष्कार करने का तय किया गया है।

शिविर प्रभारी के सामने जताया रोष :

शिविर का बहिष्कार कर टैंट उतारते लोग

प्रधान प्रतिभा नागदा,सरपंच निर्मला प्रजापत,मदन पंडित ने शिविर प्रभारी एवं एसडीओ बड़गाँव सलोनी खेमका के सामने भी रोष जताया कि प्रशासन को पहले ही बता दिया, फिर भी उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इस कारण शिविर का बहिष्कार किया जा रहा है।

काफी देर तर्क-वितर्क होने के बाद कुछ लोगो ने यहां लगे टेंट को भी उतार दिया और पंचायत भवन के भी ताला लगाकर आक्रोश जताया। पेरापेरी ग्राम पंचायत सरपंच संघ के सरपंच संजय शर्मा, मोहनलाल पटेल, भंवर पुष्करणा, मोहन पटेल सहित क्षेत्र के कई सरपंच मौजूद थे।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .