मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला स्थित अस्पताल के आईसीयू कें शनिवार सुबह अचानक आग लग गयी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उस समय आईसीयू में 20 मरीज भर्ती थे, जिनमें 10 की मौत हो गयी। हॉस्पिटल स्टाफ ने सभी मरीजों को सुरक्षित वहां से निकाला और दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया।
सूचना पर नगर निगम की दमकलें मौके पर पहुंची। दमकलों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग सुबह 11.30 बजे लगी थी। आग के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
काम नहीं किए हॉस्पिटल के उपकरण
आग लगने पर कर्मचारियों ने अस्पताल में मौजूद फायर फाइटिंग उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन उपकरण खराब होने से नहीं चले और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


