उदयपुर,(ARLive news)। दीपावली पर बाजारों में लोगों का आना-जाना है और दूसरे शहरों से भी लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में यह समय सावधान होने और सतर्कता बरतने का है। बुधवार को उदयपुर में सेक्टर-4, हिरणमगरी निवासी दो लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये दोनों 22 अक्टूबर को दिल्ली से लौटे थे।
इससे पहले 13 अक्टूबर को 1 व्यक्ति और 11 अक्टूबर को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे, ये दोनों महाराष्ट्र से लौटे थे, जिसके बाद इनकी तबियत खराब हुई, कोरोना टेस्ट करवाने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गयी थी।



