उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर की जिला स्पेशल टीम ने बुधवार को धानमंडी में दबिश देकर 1400 किलो मावा पकड़ा है। पुलिस को इस मावे के नकली होने का संदेह है। ऐसे में मौके पर पहुंचे फूड इंस्पेक्टर ने मावे के सैंपल लिए हैं। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मावा नकली है या असली।
डीएसटी प्रभारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि धोलपुर से खजुराहो ट्रेन में 1400 किलो मावा उदयपुर आ रहा है। यह उदयपुर में सप्लाई होना है। इस पर डीएसटी ने निगरानी की। मावा जैसे ही धानमंडी क्षेत्र में लाया गया, डीएसटी टीम ने दबिश देकर मावे से भरी गाड़ी को पकड़ा। मौके पर फूड इंस्पेक्टर ने मावे के सैंपल लिए हैं। मावे के असली और नकली होने की बात जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगी।




