उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में हुई तीन दिवसीय मेवाड़ शूटिंग चैंपियनशिप 2021 में दीपक शर्मा ने दो गोल्ड मैडल जीतकर मेवाड़ का मान बढ़ाया है। खेल गांव में यह चैंपियनशिप में 31 अक्टूबर से 2 नंवबर तक हुई, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
उदयपुर के दीपक शर्मा ने भी इसमें हिस्सा लिया था। इसमें दीपक शर्मा ने टीम ईवेंट और मिक्स टीम ईवेंट में गोल्ड मैडल जीते हैं। दीपक अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली शूटिंग चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।
वरड़ा के छात्रों ने जीती एथलेटिक प्रतियोगिता

उदयपुर, एथलेटिक प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरड़ा के छात्र कमल सिंह 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया है। वही वरडा की छात्रा मनीषा राठौड़ ने 3 किलोमीटर पैदल चलकर कांस्य पदक हासिल किया है। प्रधान मनोहर लाल सुथार ने विजेता छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर पर चयनित होने पर बधाई दी। यह जानकारी शारीरिक शिक्षक धर्मवीर सिंह राणावत ने दी।


