उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उप चुनाव में सुबह 11 बजे तक आये रुझान के उसके हिसाब से दोनों सीट कांग्रेस के खाते में जाते नजर आ रही है।
निर्वाचन कार्यालय अनुसार वल्लभनगर में 6 राउंड की मतगणना हो चुकी है। उसके फाइनल आंकड़े के अनुसार कांग्रेस की प्रीति शक्तावत 5085 वोट से आगे चल रही हैं। अब तक प्रीति शक्तावत को कुल 18813 वोट मिल चुके है। जनकी आरएलपी के उदयलाल डांगी को 13728 वोट, जनता सेना(निर्दलीय) के रणधीर सिंह भींडर को 10652 वोट जबकि भाजपा के हिम्मत सिंह झाला को 9397 वोट मिले है। इस हिसाब से प्रीति शक्तावत अब तक की वोटिंग रेस में सबसे आगे है।
धरियावद में भी कांग्रेस आगे :
धरियावद विधानसभा उपचुनाव 12 वे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा 37713 वोट जबकि भाजपा प्रत्याशी खेत सिंह मीणा को 27611 वोट मिले है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी10, 002 वोटो से आगे चल रहे है। जैसे जैसे रुझान आ रहे है भाजपा प्रत्याशी, कार्यकर्ताओ की धड़कने बढ़ती जा रही हैं।