AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वल्लभनगर में भाजपा चौथे नंबर पर, इसलिए बौखलाए हुए हैं उसके नेता : सीएम गहलोत

arln-admin by arln-admin
October 23, 2021
Reading Time: 1 min read
vallabhnagar by election cm ashok gehlot said to media bjp on forth number in vallabhnagar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवेन्द्र शर्मा, (एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा हैं कि वल्लभनगर में बीजेपी चौथे नंबर पर है, इसलिए भाजपा के नेता थोड़ा बौखलाए हुए हैं और इसलिए वे उल्टी सीधी बयानबाजी करते रहते हैं। वल्लभनगर और धरियावद में कांग्रेस को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद है कि दोनों सीटें हम जीत जाएंगे।

गहलोत ने शनिवार को जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती गांधीवादी डॉ.एसएन सुब्बाराव से मुलाकात करने के बाद मीडिया कर्मियों से चर्चा में यह बात कही। उनसे जब पूछा गया कि वल्लभनगर और धरियावद में उपचुनाव होने हैं। क्या उम्मीद है कांग्रेस को और वहां चुनाव प्रचार कैसा चल रहा है?। इसके जवाब में गहलोत ने कहा कि बीजेपी तो वहां (वल्लभनगर) मेरे ख्याल से फोर्थ नंबर पर चल रही है, ऐसा मैंने सुना है, इसलिए वो (भाजपा के नेता) थोड़ा बौखलाए हुए हैं। इसलिए बयानबाजी करते रहते हैं, हम तो अपना काम करते हैं।

गौरतलब है कि वल्लभनगर में भाजपा प्रत्याशी हिम्मतसिंह झाला के समर्थन में तीन दिन पहले हुई सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय विधि न्याय एवं कानून राज्य मंत्री एसपी बघेल ने गहलोत को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। बघेल के उस बयान को लेकर कांग्रेस के नेता लगातार विरोध दर्ज करवा रहे हैं।

ढाई साल में हमने जो काम किए, हम उस पर बात कर रहे हैं

हमने अपने ढाई साल के कार्यकाल में जो काम किए, हम उन उपलब्धियों के आधार पर बात कर रहे हैं। वहां पर हमारा एजेंडा भविष्य के विकास कार्य हैं, इसलिए वादा कर रहे हैं कि आप हमें एक मौका और दो, जिससे सरकार मजबूत हो, मजबूती से काम करे और प्रदेश में विकास के काम हों।

गहलोत ने कहा कि वल्लभनगर में भी और धरियावद के अंदर भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है, उम्मीद है कि दोनों सीटें हम जीत जाएंगे। इस दौरान गहलोत ने देश और प्रदेश से जुड़े अन्य कई सवालों के जवाब भी मीडिया को दिए।

Tags: bjpbjp on forth number in vallabhnagarCM Ashok GehlotCongress rajasthanvallabhnagar by election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .