उदयपुर(ARLive news)। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने से राजस्थान में कई जगह 16 और 17 अक्टूबर को हल्के से मध्यम बारिश हो सकती हैं।
मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी किए गए मौसम अपडेट अनुसार वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से 16-17 अक्टूबर को राज्य के ज्यादातर भागों में पूर्वी हवाएं प्रभावी होंगी।
साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर पश्चिमी भारत के क्षेत्रों के ऊपर सक्रिय होगा। इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों में 16-17 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की पूरी संभावना हैं। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में भी 16-17 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती हैं।

किसानों को किया सतर्क
इस सिस्टम का असर 18- 19 अक्टूबर से समाप्त होगा। मौसम तंत्र को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिये सलाह जारी कि है कि जो फसलें पक चुकी हैं, उन्हें भीगने से बचाने के लिए उचित प्रबंध करें। कृषि मंडीयों, व खेतों में खुले आसमान में रखे अनाज को भी भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें।


