AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वल्लभनगर उप चुनाव : कटारिया के सारथी रहे डांगी को हनुमान का मिला साथ

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 8, 2021
Reading Time: 1 min read
वल्लभनगर उप चुनाव : कटारिया के सारथी रहे डांगी को हनुमान का मिला साथ


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर(ARLive news)। वल्लभनगर की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर हुआ। भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के सबसे करीबियों में शामिल उदयलाल डांगी ने आरएलपी(राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के हनुमान बेनीवाल का दामन थाम लिया। 

आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को वल्लभनगर क्षेत्र में उदयलाल डांगी को आरएलपी प्रत्याशी घोषित किया। उदयलाल अब इस उपचुनाव में बेनीवाल की पार्टी  से चुनाव लड़कर कांग्रेस और जनता सेना के साथ ही कटारिया की भाजपा को भी चुनोती देंगे। इस दौरान डांगी के कई समर्थक भी मौजूद थे।

बेनीवाल ने उदयलाल का पार्टी का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान भी किया और भरोसा भी दिलाया कि वे पूरी ताकत से उपचुनाव लड़ेंगे। उदयलाल इस बार भाजपा में टिकट की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे थे, बकायदा गुलाबचंद कटारिया ने भी डांगी को टिकट दिलवाने खूब दम लगाया, लेकिन पार्टी नेतृत्व के सामने कटारिया का दम भी चल नहीं पाया और पार्टी ने हिम्मत सिंह झाला को टिकट दे दिया। इससे खफा होकर उदयलाल डांगी ने भाजपा का दामन छोड़ शुक्रवार को हनुमान बेनीवाल का दामन थाम लिया। ऐसे में वल्लभनगर उपचुनाव में भाजपा की टेंशन बढ़नी तय है। 

पिछले चुनाव में कटारिया ने डांगी को जनता सेना से तोड़ा था

एक समय उदयलाल डांगी जनता सेना संस्थापक रणधीर सिंह भींडर के बेहद करीबी और जनता सेना के मजबूत कार्यकर्ता थे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले कटारिया ने कमजोर कड़ी पकड़ी और उदयलाल डांगी को जनता सेना से तोड़ने में सफलता हासिल कर ली। बाद में उनको भाजपा से विधानसभा चुनाव लड़वाया गया उसमें वे हार गए। हालांकि तब से वल्लभनगर क्षेत्र में उदयलाल डांगी कटारिया की सबसे मजबूत कड़ी बनकर उभरते रहें।

Tags: Hnuman beniwalRLPUdailala dangiudaipur news updateVallabh nagar by election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .