AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

प्रीति के बहाने गहलोत-पायलट में दिखी प्रीत.!

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 8, 2021
Reading Time: 1 min read
Vallabhnagar by election cm Ashok gehlot and sachin pilot comes Udaipur for preeti shaktawat


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंबे समय बाद मेवाड़ की धरा पर दोनों दिखे साथ

उदयपुर(ARLive news)। कहते है कि राजनीति कोई न कोई बहाना ढूंढती हैं। इसका उदाहरण शुक्रवार को वल्लभनगर उपचुनाव के बहाने देखने को मिल गया।
मेवाड़ की धरा पर लंबे समय बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक साथ मंच पर दिखे।

यह दृश्य देखकर सामने बैठे कार्यकर्ता उपचुनाव की बातें छोड़ कर इस चर्चा में मशगूल होकर रह गए कि बड़े दिनों के बाद मेवाड़ में कांग्रेस के मंच पर ऐसी तस्वीर देखने को मिल रही है जिसके लिए आंखे तरस रही थी। भले ही यह तस्वीर उपचुनाव के बहाने देखने को मिली हो।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत के समर्थन में नामांकन सभा में शामिल हुए गहलोत और पायलट जयपुर से उदयपुर एक ही हेलीकॉप्टर में सवार होकर ही आये थे। इनके साथ एआईसीसी महासचिव और कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा भी मौजूद थे।

संकट के समय दिया था साथ,पायलट को तो आना ही था

गहलोत-पायलट चाहे किसी बहाने वल्लभनगर में एक मंच पर दिखे हो, लेकिन इस बात को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है, कि चाहे जो परिस्थितियां बनती पायलट को तो आज अपना राजनीतिक धर्म निभाने प्रीति शक्तावत की नामांकन सभा में शामिल होने वल्लभनगर आना ही था। क्योंकि कि जरूरत पड़ने पर कुछ समय पहले ही प्रीति शक्तावत के पति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने पायलट का खुलकर साथ दिया था। यह बात अलग है कि आज गजेंद्र सिंह शक्तावत इस दुनिया में नहीं है।

Tags: arlivenewsAshok gehlot in Udaipurudaipur news updateUdaipur vallabhnagar by electionvallabhnagar by election 2021वल्लभनगर उपचुनाव

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .