AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अफगानिस्तान में मस्जिद पर हुए फिदायीन हमले में 50 से अधिक लोगों की मौत: जुमे की नमाज पढ़ने 300 से अधिक लोग मस्जिद में थे

arln-admin by arln-admin
October 8, 2021
Reading Time: 1 min read
suicide bomb attack at mosque in kunduz afghanistan more than 50 dead in blast


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल,(ARLive news)। अफगानिस्तान में तालीबान सरकार बनने के बाद शुक्रवार को सबसे बड़ा फिदायीन हमला हुआ। कुंदूज में जुमे की नमाज के दौरार मस्जिद में जोरदार बम विस्फोट हुआ। इस फिदायीन हमले में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज होने के चलते उस समय 300 से अधिक लोग मस्जिद पहुंचे थे। यह धमाका हजारा शिया मस्जिद को निशाना बनाकर किया गया।

हमले में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग आशंकाएं

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने ट्वीट में कहा है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार मस्जिद के अंदर हुए आत्मघाती विस्फोट में 100 से अधिक लोग गंभीर घायल हुए हैं या मारे गए हैं।

कुंदुज के डिप्टी पुलिस चीफ ने कहा कि हमले में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने या गंभीर घायल होने की सूचना है।

कुंदूज सेंट्रल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि अब तक विस्फोट में मारे गए 35 लोगों के शव को हॉस्पिटल लाया जा चुका है। 50 से ज्यादा गंभीर घायल हैं, वहीं अन्य दूसरे अस्पतालों में भी विस्फोट में मारे गए 15 लोगों के शव पहुंचे हैं।

अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया चैनल टोलो न्यूज मरने वालों की संख्या 43 और अल जजीरा ने 100 बताई है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि कुंदूज में मस्जिद में विस्फोट होने से कई लोग मारे गए हैं। हालांकि मरने वालों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Tags: afghanistan kunduz bomb blastafghanistan newsinternational newssuicide bomb attack at mosque in afghanistan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .