उदयपुर,(ARLive news)। दिन की रोशनी में झरने से गिरता सफेद झरना हो या फिर रात के समय रंगीन रोशनी से सराबोर झिलमिलाता झरना, फतहसागर के झरने को हर समय देखने की ख्वाहिश हर उदयपुरवासी में होती है। इसकी एक झलक के लिए शहरवासी सालभर इंतजार करते हैं। शहरवासियों की इसी इच्छा को ध्यान में रखते हुए यूआईटी ने फतहसागर का झरना घर बैठे लाइव देखने की व्यवस्था भी की है। खबर में दिए हुए http://uitudaipur.org/uitweb_old_/live.html इस लिंक पर क्लिक कर आमजन घर बैठकर परिवार के साथ फतेहसागर के झरने को लाइव देख सकते हैं।



