AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कांग्रेस में कलह, भाजपा में उलझन, भींडर का पॉवर शो

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 5, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur vallabhnagar by election randhir singh bhinder power show


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दो निर्दलीयों ने भरे पर्चे

उदयपुर(ARLive news)। वल्लभनगर उपचुनाव में टिकट तय करने को लेकर कांग्रेस शक्तावत परिवार के आपसी कलह, भाजपा बड़े नेताओं की पसंद-ना पसंद की उलझन में उलझ कर रह गई हैं। दूसरी तरफ जनता सेना ने प्रत्याशी तय कर कारवां आगे बढ़ा लिया है। मंगलवार को दो निर्दलीय ने पर्चा भी दाखिल करवा लिया। धरियावद में भी टिकट तय नहीं हो पाए है।

भाजपा नेताओं ने प्रत्याशी चयन को लेकर मंगलवार को भी स्थानीय और जयपुर स्तर पर चर्चाएं की, लेकिन देर रात तक भी स्थिति साफ नहीं हो पायी। जिला पदाधिकारी एक बात जरूर कहते नजर आए की भाजपा प्रत्याशी 8 अक्टूबर को फार्म भरेगा। भाजपा में बड़े नेताओं की पसंद-ना पसंद की उलझन में प्रत्याशी तय होने में देरी हो रही है।

कांग्रेस : परिवार में ही कलह

कांग्रेस में शक्तावत परिवार में ही टिकट को लेकर मचा घमासान टिकट तय करने में पार्टी के सामने सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। हालांकि यह बात तय है कि कांग्रेस सहानुभूति लहर के नाम उप चुनाव लड़ने के मूड में है तो दिवंगत विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति को टिकट मिलना तय है।

जनता सेना : नामांकन से पहले दिखाई ताकत

जनता सेना प्रत्याशी रणधीर सिंह भींडर 8 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। उससे पहले उन्होंने मंगलवार शाम भींडर में अपने निवास”राजमहल” पर बैठक कर चुनावी ताकत दिखाई। भींडर ने भाजपा और कांग्रेस को ललकारा भी और चेताया भी कोई कितनी कोशिश कर ले इस बार विधायक जनता सेना का ही बनेगा।

वल्लभनगर में दो निर्दलीयों ने भरे फार्म

वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ ने बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र और अंकुर शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। 8 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करवाने का अंतिम दिन होगा।

Tags: ar live newsrandhir singh bhinderrandhir singh bhinder power showudaipur news updateudaipur vallabh nagar assembly by election 2021

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .