नई दिल्ली,(ARLive news)। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज रिकॉर्ड टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत दोपहर 1:30 बजे तक ही एक करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार लोगों को कोविड-19 रोधी टीके के लिए प्रेरित कर रहे हैं ताकि एक दिन में टीकाकरण के सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छूट जाएं।
देश में चौथी बार है जब एक करोड़ के पार कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा पहुंचा हो। इससे पहले 27 अगस्त को 1 करोड़ 3 लाख 35 हजार 290 टीके लगे थे। 31 अगस्त को 1,33,18,718 टीके दिए गए थे। 6 सितंबर को 1,13,53,571 डोज दिए गए थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार से सात अक्टूबर तक जनता के बीच जाकर 20 दिनों का ‘‘सेवा और समर्पण” अभियान चलाएगी। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी।


