जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में गुरूवार से विधानसभा सत्र शुरू हुआ। आज पहले दिन 4 बिल पेश किए गए। दिवंगत नेताओं और आकाशीय बिजली से मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
हालां कि खासबात है कि इस बार विधानसभा के बजट सत्र को ही जारी रखते हुए सदन की बैठक बुलाई गई है। बजट सत्र को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित किया गया था, जिसे अब जारी रखते हुए विधानसभा सत्र शुरू किया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को राजस्थान पर्यटन व्यवसाय संशोधन विधेयक 2021, राजस्थान जीएसटी संशोधन विधेयक, राजस्थान विधियां संशोधन विधेयक 2021 और राजस्थान राज्य पथ परिवहन सेवा बिना टिकट यात्रा निवारण संशोधन विधेयक 2021 विधानसभा में रखे गए।


