बाड़मेर,(ARLive news)। पाकिस्तान बॉर्डर से महज 40 किमी दूर राजस्थान के बाड़मेर-जालोर जिले की सीमा पर बनी देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर गुरूवार को हरक्यूलिस ने लैंडिंग की। हरक्यूलिस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लेकर उड़ान भरी थी। सबसे पहले फाइटर प्लेन सुखोई और फिर जगुआर का ट्रायल किया गया जो सफल रहा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अब तक आपने सड़क पर गाड़ी, बैलगाड़ी या कार चलते देखा होगा, लेकिन पहली बार किसी हाईवे पर हवाई जहाज को देखेंगे। अब सड़कों पर हवाई जहाज और फाइटर प्लेन भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी लैंडिंग फिल्ड सुरक्षा के प्रति कॉन्फिंडेंस देता है। युद्ध के साथ प्राकृतिक आपदाओं में भी यह एयर स्ट्रिप काम आएगी।



