AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यूआईटी की सामान्य बैठक में क्रिकेट स्टेडियम, सड़क निर्माण सहित कई कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई

arln-admin by arln-admin
September 8, 2021
Reading Time: 1 min read
udaipur uit meeting passes financial permission of many development projects


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। नगर विकास प्रन्यास में बुधवार को यूआईटी अध्यक्ष कलेक्टर चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में सामान्य बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मत्ति से कई निर्णय लिए गए और सड़क निर्माण सहित कई कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी।

यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा ने बताया कि बैठक में राजस्व ग्राम खेड़ा कानपुर में खसरा नं. 3814, 3815/1, 3816, 3817, 3838.42, 3842/1, 3843 में प्रस्तावित वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य स्टेडियम में कटिंग, फिलिंग, लेवलिंग और ड्रेसिंग के लिए 102.48 लाख रूपए स्वीकृति जारी की गई। इसके अलावा महाराणा प्रताप खेलगांव सिन्थेटिक एथेलेटिक ट्रेक निर्माण के लिए राशि रूपये 4.15 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु प्रकरण न्यास की अनुशंषा सहित राज्य सरकार को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया।

यूआईटी ने इन कार्यों की स्वीकृति जारी की

  • राजस्व ग्राम कानपुर खेड़ा में खसरा नं. 3815 में न्यास के प्रस्तावित रिसोर्ट आर-1, आर-2, आर-3 हेतु 100 फीट सड़क के निर्माण के लिए 244.31 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  • एन.एच. 76 (जिंक स्मेल्टर) से देबारी रेलवे स्टेशन मोड़ तक मास्टर प्लान की मुख्य 100 फीट सड़क के निर्माण के लिए 142.24 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  • न्यास की दक्षिण विस्तार योजना के भूखण्ड़ संख्या आर-1 से आर-4 के चारो ओर सड़कों के निर्माण के लिए लगभग राशि 141.69 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतिजारी की गई।
  • नेशनल हाईवे-8 से आम्बाफला तितरड़ी मास्टर प्लान की 60 फीट सड़क वाईडनिंग एवं रिकार्पेटिंग कार्य के लिए लगभग 149.95 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतिजारी की गई।
  • मुख्यमंत्री जन आवास योजना उमरड़ा हेतु सड़क निर्माण के लिये 48.78 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने का निर्णय लिया गया।

पीने के पानी की सप्लाई व्यवस्था को लेकर भी हुए निर्णय

  • राजस्व ग्राम आयड़ में स्थित न्यू आनन्द नगर (वार्ड-65) कॉलोनी मे पीने के पानी की पाईप लाईन डलवाने हेतु राशि 30.59 लाख रूपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई।
  • हिरण मगरी सेक्टर 14, आई-ब्लॉक, विराट नगर में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के कार्य के लिए 30.20 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  • हिरण मगरी सेक्टर 9, क्रिस्टल प्लाजा रोड़ पर पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने के कार्य के लिए राशि 37.52 लाख रूपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  • झरनों की सराय में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत जल योजना के तहत उच्चजलाशय निर्माण के लिए खसरा नंबर 163 के स्वीकृत प्लान में स्थित भूखण्ड संख्या 410 में से क्षेत्रफल 2000 वर्गफीट भूमि का आवंटन/अनापत्ति जारी करने का निर्णय लिया गया।

आवास योजना और अन्य कार्यों की स्वीकृति

  • मिसिंग लिंक 100 फीट सड़क एनएच 76 से मेगा आवास योजना का निर्माण कार्य के लिए 124.72 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  • राजस्व ग्राम एकलिंगपुरा के आराजी नम्बर 3254, 3255, 3307, 3687/3256 कुल किता 04 कुल रकबा 2.4900 हैक्टर न्यास भूमि पर आवासीय योजना का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
  • शिल्पग्राम के पास स्थित उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र हेतु शेष चारदिवारी निर्माण कार्य के लिए 34.10 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई।
  • सी.आई.डी. (वि.शा.) कार्यालय एवं बीडीएस (बम्ब डिस्पोजल स्क्वायड) व एटीएसबोटाज चेंकिग के कीमती उपकरणों/वाहन हेतु श्यामनगर योजना ब्लॉक बी में जनजाति छात्रावास हेतु प्रस्तावित भूमि के पास फेसिलिटीज के लिए आरक्षित भूमि जिसका क्षेत्रफल 21950 वर्गफीट भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता गिरीश जोशी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता विपिन जैन, वरिष्ठ नगर नियोजक अरविन्द सिंह कानावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: ar live newsudaipur news updateUdaipur uituit road development budget udaipuruit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .