AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

लेटर बम : विधानसभा सत्र से ठीक पहले कैलाश मेघवाल ने कटारिया को ललकारा

arln-admin by arln-admin
September 7, 2021
Reading Time: 1 min read
rajasthan bjp politics bjp leader kailash meghwal send a letter to sateesh punia against gulab chand kataria - 2


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधायक दल की बैठक में कटारिया के विरुद्ध रखेंगे निंदा प्रस्ताव। प्रदेश अध्यक्ष को लिखी चिट्टी

उदयपुर,(ARLive news)। 9 सितंबर से विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही भाजपा नेता खुद ही एक दूसरे को घेरने की रणनीति में लग गए है। यह इस बात से ही साफ होता है कि वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मेघवाल द्वारा विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखने का प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को पत्र लिखा है।

4 सितंबर को लिखा यह पत्र मंगलवार को सार्वजनिक होते ही भाजपा की राजनीति में हलचल मच गई है। दिग्गज भाजपा नेता कैलाश मेघवाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को पत्र लिखा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के विरुद्ध निन्दा प्रस्ताव रखूंगा।

यह बैठक प्रतिपक्ष के नेता द्वारा महाराणा प्रताप के बारे में प्रयोग किये गये अपमानजक शब्दों, मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के बारे में अनर्गल बयान और इस कारण पिछले तीन उप-चुनावों में वोटों के क्षरण से हुई हानि के कारण “नेता प्रतिपक्ष की निन्दा करती है। चूंकि यह निन्दा प्रस्ताव प्रतिपक्ष के नेता से संबंधित है, इस कारण विधायक दल की उस दिन बैठक की अध्यक्षता आप (सतीश पूनिया) स्वयं करें।

कैलाश मेघवाल ने पत्र की प्रतियां भाजपा विधायकों को भी भिजवाई है। सतीश पुनिया को लिखे पत्र के साथ कैलाश मेघवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गये पत्र की प्रति भी सतीश पूनिया को भेजी है। उस पत्र में कटारिया पर ओर कई गम्भीर आरोप भी लगाए है।

पत्र की जानकारी मिलते ही कटारिया भी आये फ्रंट पर

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया को भी मंगलवार रात मीडिया के जरिये इस पत्र की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल शोशल मीडिया पर एक छोटे से वीडियो https://fb.watch/7ThMaN0gTX/ (इस लिंक पर क्लिक कर सुनें कटारिया की बात) के माध्यम से पोस्ट डालकर कहा कि मैने अभी टीवी पर लाइन देखी है कि कैलाश जी मेघवाल ने मेरे विरुद्ध एक निंदा प्रस्ताव लाने का पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जी को कोई चिट्ठी लिखी है। उन्होंने ओर भी कुछ आरोप लगाए है उस चिट्ठी में। पार्टी जो भी निर्णय मेरे विरुद्ध करेगी मै उसे सहर्ष स्वीकार करूंगा।

कैलाश मेघवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी चिट्ठी

rajasthan bjp politics bjp leader kailash meghwal send a letter to sateesh punia against gulab chand kataria
Tags: bjp leader kailash meghwalBJP Rajasthangulab chand katariarajasthan bjp politicsrift in bjp rajasthansateesh punia

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .