AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बाजार में शानदार तेजी : 58 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

arln-admin by arln-admin
September 6, 2021
Reading Time: 1 min read
share market on high sensex closes at record high


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई,(ARLive news)। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद दोबारा रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 166.96 अंकों (0.29 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,296.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.20 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 17,377.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 58515.85 और निफ्टी 17,429.55 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) का शेयर आज नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 48,152.00 करोड़ रुपये हो गया। बीएसई पर यह 140.10 अंक यानी 4.88 फीसदी की तेजी के साथ 3009.50 पर बंद हुआ। पिछले साल नवंबर में यह 1,291 रुपये पर था। बाजार हैसियत के लिहाज से आईआरसीटीसी शीर्ष 100 कंपनियं में शामिल हो गई है। यह 93वें स्थान पर पहुंच गई।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस, रिलायंस और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, आईओसी, इंडसइंड बैंक, ब्रिटानिया और कोटक बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, पीएसयू बैंक और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, मीडिया, रियल्टी, मेटल और आईटी हरे निशान पर बंद हुए।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला।

Tags: Sensexsensex closes at record hightoday share market

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .