AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर जिला प्रमुख की दलबदलू राजनीति : कांग्रेस की जिला परिषद सदस्य रमा देवी बीजेपी से जिला प्रमुख बनीं

arln-admin by arln-admin
September 6, 2021
Reading Time: 1 min read
jaipur zila pramukh election ramadevi becomes zila pramukh jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर में आज सोमवार को हुए जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस जीती हुई जिला प्रमुख की सीट हार गयी। जयपुर में हुई दलबदलू राजनीति के बीच कांग्रेस से जिला परिषद सदस्य बनीं रमा देवी चोपड़ा सोमवार शाम को बीजेपी से जिला प्रमुख बन गयीं।

जयपुर में रमा देवी ने कांग्रेस के टिकट पर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीता था और आज सुबह बीजेपी ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। बीजेपी ने रमा देवी को जिला प्रमुख का दावेदार घोषित किया और शाम होते-होते रमा देवी जिला प्रमुख का चुनाव जीत गयीं।

जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस के 27 सदस्य जीते थे, जबकि बीजेपी के 24 सदस्य जीते थे। ऐसे में माना जा रहा था कि जिला प्रमुख कांग्रेस का ही बनेगा। लेकिन रमा देवी और जैकी दो जिला परिषद सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए, इससे कांग्रेस के पास 25 सदस्य बचे और बीजेपी के पास 26 जिला परिषद सदस्य हो गए।

कांग्रेस के दो सदस्य मिलने से बहुमत का आंकड़ा बीजेपी के पास हो गया। बीजेपी ने रमा देवी सहित कांग्रेस के 2 सदस्य तोड़कर हारी बाजी पलट दी। रमा ने कांग्रेस उम्मीदवार सरोज देवी शर्मा को हराया। सरोज को 24 वोट मिले। जयपुर जिला परिषद में कुल 51 सदस्य हैं। जिला प्रमुख बनाने के लिए 26 सदस्य चाहिए थे।

जोधपुर में कांग्रेस की लीला मदेरणा, भरतपुर में बीजेपी से जगत सिंह, सिरोही में बीजेपी के अर्जुन पुरोहित, दौसा में कांग्रेस के हीरालाल सैनी जिला प्रमुख बने हैं।

Tags: jaipur electionjaipur zila pramukh electionjaipur zila pramukh ramadeviramadevi becomes zila pramukh jaipurramadevi jaipur zila pramukh

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .